मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

विस चुनाव के मद्देनजर पांच दिन बंद रहेंगे मयखाने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विस चुनाव के मद्देनजर पांच दिन बंद रहेंगे मयखाने

रांची। राज्य में विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर नवंबर माह में पांच दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। चुनाव को लेकर राज्य के संबंधित जिलों में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान पांच दिन राज्य में शराब की दुकानें और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह निर्णय शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए लिया गया है। वहीं, इस दौरान आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की गयी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 15 जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसे लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार 11 नवंबर की शाम पांच बजे से 13 नवंबर की शाम पांच बजे तक पहले चरण के मतदान को लेकर शराब की दुकानें बंद रहेंगी जबकि 18 नवंबर की शाम पांच बजे से लेकर 20 नवंबर की शाम पांच बजे तक 38 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के मतदान को लेकर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ मतगणना के दिन यानी 23 नवंबर को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें