मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने हटिया स्टेशन से किया शराब जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है।आरपीएफ उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची मंडल में शराब के धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या तीन पर ट्रेन नंबर 18624 (हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस) से चेकिंग के दौरान कोच नंबर एच-01 के सामने बैठने वाली कुर्सी के नीचे एक प्लास्टिक बैग रखा हुआ था, जिसमें चेक करने पर रॉयल स्टैग की 20 शराब की बोतल बरामद की गई। इसके बाद बैग के मालिक की खोजबीन की गई, लेकिन कोई नहीं मिला । बरामद शराब की बाजार मूल्य 14 हजार 800 रुपये आंकी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें