मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

आकाशीय बिजली गिरने से आठ मवेशियों की मौत, ग्रामीणों को भारी नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आकाशीय बिजली गिरने से आठ मवेशियों की मौत, ग्रामीणों को भारी नुकसान

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी टोमडेल पंचायत अंतर्गत कोड़केल गांव में शुक्रवार की रात अचानक मौसम बदलने के बाद गिरी आकाशीय बिजली से आठ मवेशियों की मौत हो गई।मृत मवेशियों में किशोर भुइयां के दो, जस्टिन मनोहर लुगुन के तीन, दनियल भुईंया, मार्टिन भुईंया और जुनेथान भुईंया के एक-एक बैल शामिल हैं।गांव के लोग पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और इस समय खेतों की जुताई का समय होने के कारण यह हादसा उनके लिए और भी बड़ा झटका साबित हुआ है।खेती के लिए इन मवेशियों पर ही उनकी निर्भरता थी।घटना की जानकारी मिलने पर मनोहरपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र जामुदा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की और कहा कि इस संबंध में वह लिखित रूप से उपायुक्त को सूचित करेंगे ताकि प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें