मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में गिरी छत की दीवार, 12 से ज्यादा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा, ।नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव

गांव में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक शादी समारोह वाले घर

में मेंहदी कार्यक्रम के दौरान छत पर सजाए गए ईंट की दीवार अचानक भरभरा कर

गिर गई। इससे कई महिलाएं, लड़कियां और युवक जख्मी हो गए।

घटना की

सूचना बाद गांव के लोगाें ने आनन फानन में जख्मियों को इलाज के लिए

वारिसलीगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां एक गंभीर रूप से

जख्मी युवती को विम्स पावापुरी ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि

गांव में उदय सिंह की पुत्री की बारात शुक्रवार की रात्रि को आने वाली थी,

जिसकी जोरदार तैयारी घर में चल रही थी। इस बीच शुक्रवार की दोपहर बाद घर

के आंगन में अधिकांश महिला और युवती रश्म हल्दी एवं मेंहदी में व्यस्त थी.

तभी अचानक छत के छज्जे पर रखे दीवारनुमा ईंट जिसे त्रिपाल बांधा गया था.

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं पर दीवार गिर गई. दीवार गिरते ही घर में शहनाई

की जगह लोगों की चीख पुकार मचने लगी।

बताया गया कि करीब 12 लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें छह महिलाएं को ज्यादा चोटें आई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें