मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका में पेट्रोल छिड़ककर अंकिताको जिंदा जलानेवाले दोषियों को उम्रकैद की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। दुमका में अंकिता सिंह (17) हत्याकांड के दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली। प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रमेश चंद्रा की अदालत ने गुरुवार को दोषी शाहरुख हुसैन और मो नईम अंसारी उर्फ छोटू को उम्रकैद की सजा सुनाई हुई। 19 मार्च को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था।

सुनवाई से पहले 3:16 बजे मृतका के पिता, बहन और जीजा कोर्ट पहुंचे। 3:58 बजे सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों आरोपितों की पेशी हुई। दुमका कोर्ट में इस मामले में स्पीडी ट्रायल चला। 51 लोगों की गवाही हुई। इसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त 2022 को अंकिता दुमका के जरुवाडीह मोहल्ले में अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे पड़ोस के शाहरुख हुसैन ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। परिजन उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

शाहरुख अंकिता को पिछले दो साल से परेशान कर रहा था। अंकिता ने इसकी शिकायत अपने पिता से की थी, लेकिन समाज में बदनामी के डर से उन्होंने आगे कदम नहीं उठाया। इसके बाद जब शाहरुख ज्यादा परेशान करने लगा तो वो पुलिस में शिकायत करने पहुंचे, लेकिन शाहरुख के बड़े भाई ने मांफी मांग ली और कहा कि वो अब ऐसा नहीं करेगा। कुछ दिन शांत रहने के बाद उसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें