मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

मनरेगा के 43 वेंडर का रद्द होगा लाइसेंस, डीडीसी ने जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मनरेगा के 43 वेंडर का रद्द होगा लाइसेंस, डीडीसी ने जारी किया नोटिस

रामगढ़। रामगढ़ जिले में मनरेगा के वेंडर द्वारा बरती गई लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। 43 ऐसे वेंडर हैं जिनके लाइसेंस रद्द होंगे। डीडीसी रोबिन टोप्पो ने शुक्रवार को उन सभी वेंडर को नोटिस जारी कर दिया है। डीडीसी ने बताया कि मनरेगा सामग्री आपूर्तिकर्ता के रूप में बरती गई अनियमितता के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा के वेंडर के दुकानों और प्रतिष्ठानों का जब निरीक्षण किया गया तो वहां विभिन्न मापदंडों को देखा गया। 43 ऐसे वेंडर थे जिन्होंने मापदंडों को पूरा नहीं किया। उनके जरिये अनियमितता बरती गई और मनरेगा योजनाओं में सामग्री की आपूर्ति एवं भुगतान के दिशा निर्देश का उल्लंघन किया गया है।43 वेंडर की सूची, जिन्हें जारी हुआ नोटिसडीडीसी रोबिन टोप्पो ने दुलमी प्रखंड के मेसर्स कमलदीप इंटरप्राइजेज, आर्सी इंटरप्राइजेज, मेसर्स रजरप्पा स्टोन, रजरप्पा स्टोन, चितरपुर प्रखंड के विशेश्वर कुमार, डोपी राम, ओम प्रकाश कुमार, अनिकेत इंटरप्राइजेज, अंबे सप्लायर्स, गोला प्रखंड के विभा देवी, विष्णु कुमार महतो, मेसर्स रामलखन इंटरप्राइजेज, दिनेश्वर महतो, मांडू प्रखंड के सरिता देवी, मेसर्स पूर्णेन्दु कुमार बख्शी, मेसर्स गिरिजा सिंह, मो नफीस आलम, मेसर्स मोहम्मद कमालुद्दीन, मेसर्स पवन कुमार गुप्ता, मेसर्स मनोहर कुमार गुप्ता, ऋद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेज, मेसर्स धर्मेंद्र सिंह, मेसर्स जय माता दी कंस्ट्रक्शन, पवन कुमार, मेसर्स मंगलम इंटरप्राइजेज, मेसर्स रणधीर कुमार, आरएस इंटरप्राइजेज, पतरातू प्रखंड के मेसर्स नायक कंस्ट्रक्शन, मेसर्स विकास इंटरप्राइजेज, मेसर्स यूथ इंटरप्राइजेज, मां काली कंस्ट्रक्शन, मेसर्स भवानी गोप, मेसर्स बिरसा कंस्ट्रक्शन, मेसर्स साईं कंस्ट्रक्शन, मेसर्स श्री लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन, मेसर्स सुखदेव प्रसाद, मेसर्स सुखदेव महतो, संजीव कुमार सिंह, शिवांश इंटरप्राइजेज, रामगढ़ प्रखंड में रामगढ़ कंस्ट्रक्शन, दिवाकर प्रसाद गुप्ता, अर्जुन बेदिया, राजीव कुमार मेहता को नोटिस जारी किया है।72 घंटे में नहीं दिया जवाब तो रद्द हो जाएगा लाइसेंसडीडीसी रोबिन टोप्पो ने बताया कि सभी वेंडर को 72 घंटे का समय दिया गया है। इस दौरान वे स्पष्ट करेंगे कि मनरेगा से उनका निबंधन रद्द करने के कार्रवाई क्यों नहीं की जाए? ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की दशा में यह समझ जाएगा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। साथ ही निबंध रद्द करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।18 अन्य वेंडर के स्टॉक की होगी जांचडीडीसी रोबिन टोप्पो ने बताया कि जिले में 18 अन्य वेंडर भी अपना काम कर रहे हैं। उनके दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण होगा। वहां उनके स्टॉक की जांच की जाएगी। अगर उनमें भी गड़बड़ी पाई जाती है, तो नियमानुसारकार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें