मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए 18 फरवरी से लिए जाएंगे आवेदन फॉर्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

15 फ़रवरी । राज्य में संचालित सभी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट

विद्यालयों में कक्षा एक, छह और नौ में नामांकन कराने के लिए 18 फरवरी से

आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च

निर्धारित की गयी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए

जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा के उपरांत मेधा

क्रम के आधार पर नामांकन के लिए बच्चों का चयन होगा।

जिलास्तरीय

चयन समिति द्वारा लिए जाने वाली परीक्षा के लिए झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान

एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किये जाएंगे। कक्षा छह से 12

तक के 48 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा छह, कक्षा नौ से 12

तक के 27 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा नौ में या कक्षा एक से

संचालित होने वाले पांच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा एक में

वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नामांकन लिया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उत्कृष्ट विद्यालय की 25 सीटों पर होगा छात्राओं का नामांकन

कस्तूरबा

गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह में कुल स्वीकृत 75 सीटों

में से 25 राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सीटों पर मेधावी छात्राओं का इन

जिलास्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा छह

में नामांकन लिया जाएगा। इसके लिए जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा चयन

परीक्षा के माध्यम से चयन की कार्रवाई की जाएगी।

सात उत्कृष्ट मॉडल विद्यालयों में जैक लेगा चयन परीक्षा

सात

उत्कृष्ट मॉडल विद्यालयों में कक्षा छह में नामांकन के लिए झारखंड

अधिविद्य परिषद द्वारा चयन परीक्षा ली जायेगी। उत्कृष्ट विद्यालयों में

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बालवाटिका (5 वर्ष आयु) तथा कक्षा एक (6 वर्ष

आयु) में 40-40 बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। बालवाटिका और कक्षा एक में

ऐसे बच्चों का ही नामांकन लिया जाएगा, जिनके अभिभावक संबंधित जिले में

निवास करते हो। विद्यालय से न्यूनतम दो किलोमीटर और अधिकतम सात किलोमीटर तक

के पोषक क्षेत्रों में निवास करने वाले अभिभावकों के बच्चों का ही

बालवाटिका और कक्षा एक में नामांकन लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें