मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

लेवी के लिए वार्ड सदस्य की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लेवी के लिए वार्ड सदस्य की हत्या

लातेहार।सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा गांव निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साहू की हत्या झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के नक्सलियों ने गुरुवार रात धारदार हथियार से मारकर कर दी। बाल गोविंद साहू उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर बना रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम भी करते थे।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बाल गोविंद साहू पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर ही रुके हुए थे। इसी दौरान रात में लगभग 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और बाल गोविंद साहू को कब्जे में लेकर नदी के किनारे ले गए। वहां बाल गोविंद की पिटाई के बाद धारदार हथियार से मार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में नक्सलियों ने एक पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेवारी भी ली।इधर घटना के संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।परंतु आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव घटनास्थल से उठाने नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को तत्काल सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद दी जाए उसके बाद ही शव को उठने दिया जाएगा। इधर मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता गांव के वार्ड सदस्य भी थे। पिछले कुछ महीने से पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम भी कर रहे थे। नक्सलियों के द्वारा रंगदारी के लिए कई बार ठेकेदार को धमकी दी गई थी। इसी बीच बीती रात उनके पिता की हत्या कर दी गई।वहीं इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें