मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ा 'लेटर वॉर', 'मनोरंजन के लिए...'

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ा 'लेटर वॉर', 'मनोरंजन के लिए...'

राहुल गांधी के इन्दौर में आगामी 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ के पहले कार्यक्रम स्थल को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच पत्र बम धमाका गूंज कार्यक्रम चल रहा है जिसकी शुरुआत इन्दौर शहर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर की और राहुल गांधी के देशभर में पूर्व आयोजित कार्यक्रमों के संदर्भ के साथ कटाक्ष करते कार्यक्रम के लिए तीन वैकल्पिक स्थान सुझाते कहा था कि राहुल गांधी हमेशा सनातन हिंदू धर्म, भारत और वंदे मातरम के विरोध में खड़े रहते हैं और महात्मा गांधी की कांग्रेस को विसर्जित करने की अंतिम इच्छा पूरी कर रहे हैं।

इन्दौर नगर भाजपा अध्यक्ष के इस पत्र का जवाब पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने देते हुए उन्हें लिखा कि आपके पत्र से साफ है कि राहुल गांधी के संवाद से बीजेपी में गहरी बेचैनी है। लोकतंत्र में विपक्ष के कार्यक्रम से ऐसी घबराहट राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। वहीं अब सुमित मिश्रा पर इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े ने निशाना साधते कहा कि सुमित मिश्रा द्वारा जीतू पटवारी को लिखा गया पत्र इस बात का संकेत है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कार्यक्रम में 50 हजार युवाओं की संभावित मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा को इंदौर के विद्यार्थियों और युवाओं की बढ़ती भागीदारी की चिंता हो रही है।

वानखेड़े ने अपने पत्र में इन्दौर के नेहरू स्टेडियम में ही आयोजित हुए पूर्व के कार्यक्रमों का उल्लेख किया है, जिसमें 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने की जिक्र है। उन्होंने भाजपा पर युवाओं के मुद्दों से संवाद के बजाय राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि युवाओं के प्रति सरकार की नीति न्यायपूर्ण होनी चाहिए। इन्दौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वानखेड़े के इस पत्र का जवाब अब इन्दौर भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। सौगात मिश्रा ने उन्हें संबोधित करते हुए जवाबी पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि इतिहास गवाह है राहुल गांधी की किसी भी यात्रा से भाजपा को कभी कोई चिंता नहीं होती, चिंता तो कांग्रेस को होती है।

पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी कांग्रेस के विसर्जन की गांधीजी की अंतिम इच्छा को पूर्ण करने में लगे है। सब जानते है कि राहुल गांधी की सभा में लोग मनोरंजन के लिए जाते है और वो मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सुमित मिश्रा ने आपके प्रदेश अध्यक्ष को बहुत शुभ भाव से पत्र लिखा था पर शायद अब आप सब लोग अपनी पार्टी को तेल लेने भेजना चाहते है, इसलिए सौजन्यता का भाव भी आपको हल्की भाषा लगता है। मुझे लगता है आप लोग प्रदेश की मातृशक्ति पर शराबी होने का झूठा लांछन लगाकर माताओं और बहनों को अपमानित करने वाले आपके प्रदेश अध्यक्ष की भाषा और भाव को ही श्रेष्ठ मानते हैं। आप तैयारी रीजनल पार्क मुक्ति धाम के सामने की जमीन पर कर रहे हैं और चिट्ठी स्टेडियम के लिए लिख रहे हैं।

सौगात ने लिखा है कि पिछले 7 साल में जब भी राहुल जी या प्रियंका जी इंदौर आए हैं उन्होंने कभी भी देवी अहिल्या माता को नमन नहीं किया है, उनसे कहिएगा इस बार कर लें। जिससे उनका जीवन सफल हो जाएगा। ज्ञात हो कि राहुल गांधी के इन्दौर में इस प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है। अभी तक अनुमति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें