मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

चमचमाती दुनिया छोड़ मंदिर में सैंडपेपर से जंग साफ करते दिखे अभिनेता संजय मिश्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चमचमाती दुनिया छोड़ मंदिर में सैंडपेपर से जंग साफ करते दिखे अभिनेता संजय मिश्रा

मुंबई। सिनेमा की चमक-दमक के बीच ऐसे कई कलाकार भी हैं, जो सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। इन्हीं में अभिनेता संजय मिश्रा का नाम शामिल हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा को बिल्कुल अलग अंदाज में देखा गया।

गुरुवार को अभिनेता संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह किसी मंदिर में बेहद सादगी के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता बिना झिझके छोटे से मंदिर की सफाई कर रहे हैं।

पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता संजय मिश्रा बहुत ही साधारण कपड़ों में हैं और पूरी लगन से मंदिर की लोहे की रेलिंग को सैंडपेपर (रेगमाल) से घिसकर साफ करने में लगे हुए हैं। वे रेलिंग के जंग को हटा रहे हैं ताकि उस पर नया पेंट किया जा सके।

अभिनेता ने इसकी पीछे की वजह बताते हुए बताया कि वे मॉनसून आने की तैयारी में व्यस्त हैं।

अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सारे काम एक तरफ…आने वाले मौसम की तैयारी एक तरफ…बारिश जल्दी आ जाओ जमीन को और कलेजे को ठंडक पहुंचे। बारिश आने के पहले कलर के काम में व्यस्त।"

संजय मिश्रा का यह जमीनी जुड़ा व्यवहार फैंस और मनोरंजन जगत के कई कलाकारों के दिल को छू गया। कई यूजर्स अभिनेता के पोस्ट को जमकर लाइक, कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा, "मुझे पता है कि आप यह नहीं देख रहे हैं, साहब। मैं आपको बहुत अच्छी तरह जानती हूं।

बता दें कि बारिश से पहले लोहे की रेलिंग को घिसकर (सैंडपेपर से) साफ करना जरूरी इसलिए होता है ताकि पुरानी पेंट की पपड़ी और जंग हट जाए। ऐसा करने से नए पेंट की पकड़ मजबूत होती है, रेलिंग में नमी नहीं टिकती, और वह जंग लगने (ऑक्सीकरण) से बच जाती है।

अभिनेता हाल ही में क्राइम ड्रामा फिल्म 'कर्तव्य' नजर आए थे। इस फिल्म में सैफ अली खान मुख्य पुलिस अधिकारी (पवन मलिक) की भूमिका में हैं। यह फिल्म हरियाणा के एक काल्पनिक कस्बे पर आधारित है। संजय मिश्रा एक ऐसे मिस्टीरियस और अहम किरदार में हैं जो कहानी को गहराई और जटिलता देते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें