मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

'नेता प्रतिपक्ष की बुद्धि देशविरोधी नेताओं के जैसी', राहुल गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'नेता प्रतिपक्ष की बुद्धि देशविरोधी नेताओं के जैसी', राहुल गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उपमुख्यमंत्री ने जर्मनी में राहुल गांधी की तरफ से दिए गए बयान की निंदा की और कहा कि नेता प्रतिपक्ष की बुद्धि देशविरोधी नेताओं की जैसी हो चुकी है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सत्ता वियोग में विचलित होने के कारण वे भारत की संवैधानिक संस्थाओं को विदेशी धरती से निशाना बनाते हैं। इस जन्म में उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी नसीब नहीं होगी, ऐसा मानकर उन्होंने हताशा और निराशा में जर्मनी की धरती पर जो बयान दिया, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर विरोधी दलों में दम है तो वह बूथ, पंचायत-निकाय या राज्य विधानसभा चुनाव में आकर लड़े। उन्होंने कहा, "मेहनत भाजपा का कार्यकर्ता करेगा और चुनाव कांग्रेस, सपा या तृणमूल कांग्रेस जीते, ऐसा नहीं हो सकता है।

भाजपा का कार्यकर्ता मेहनत करेगा तो कमल का ही फूल खिलेगा।"

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार चुनाव में हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव संतुलन खो चुके हैं। वह 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देखते हैं, लेकिन इस चुनाव में सिर्फ एक कार में बैठने लायक विधायक चुने जाने की संभावना है, क्योंकि वह जनता से बहुत दूर हो चुके हैं और माफियाओं के नजदीक हो चुके हैं।

चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसानों के मुद्दे को लेकर सपा विधायकों के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत सभी भाजपा विरोधी दल अपना आपा खो चुके हैं। उन दलों को क्या करना चाहिए, यह भी उन्हें समझ नहीं आ रहा है। इसलिए वे प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन जनता इसका जवाब चुनाव में कमल खिलाकर देती है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें