मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने 22 को राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

18 जनवरी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर 22 जनवरी को झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित किए

जाने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि 22 जनवरी भारत के इतिहास का एक

स्वर्णिम क्षण होगा। इस दिन पूरा देश और पूरा विश्व अयोध्या धाम के श्रीराम

जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनेगा। श्रीराम न

सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व के आदर्श के रूप में पूजे जाते हैं।

उन्होंने

अनुरोध किया है कि जब अयोध्या नगरी में पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्राण

प्रतिष्ठा हो रही हो तब उस पल को अविस्मरणीय बनाने के लिए 22 जनवरी को

सरकार राजकीय अवकाश घोषित करे। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को इस पल को

जीवंत जीने का एक मौका प्रदान कर पुण्य के भागी बनने का सौभाग्य प्राप्त

करें। अमर बाउरी ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि जिस तरह भारत राष्ट्र के कई

राज्यों ने इस तिथि को राजकीय अवकाश घोषित किया है, उसी प्रकार इस

ऐतिहासिक पल को झारखंड राज्य के हित में विशेष परिस्थिति में 22 जनवरी को

राजकीय अवकाश घोषित करेंगे।

मंदिर हमारे आस्था के केंद्र, उसे स्वच्छ और सुंदर रखना हमारी जिम्मेदारी: दीपक प्रकाश

देवालयों

में स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को गंगानगर, हरमू शिव मंदिर परिसर में

राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के नेतृत्व में विधायक नवीन जायसवाल के साथ

स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान प्रकाश ने कहा कि 22 जनवरी को

वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम

भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने प्राण-प्रतिष्ठा

से पूर्व 22 जनवरी तक देश के तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की साफ-सफाई करने

और स्वच्छता का अभियान चलाने की अपील की है। इसके निमित्त हरमू के मंदिरों

में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि हमारे मंदिर हमारी

आस्था के केंद्र हैं। उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक की

जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के आह्वान के साथ ही अब संपूर्ण भारत में हर

मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें