मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला

खूंटी। खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक और खूनी खेल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शायद ही कोई ऐसी रात गुजरती है, जब हाथी किसी न किसी गांव में आतंक न मचाते हों। मंगलवार की रात को भी रनिया थाना क्षेत्र के बोंगतेल गांव के नजदीक जंगल में जंगली हाथी ने 32 वर्षीय कृष्णा सिंह नामक युवक को कुचलकर मार डाला। कृष्णा सिंह स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव में घुसे एक जंगली हाथी को गांव से जंगल की ओर भगा रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी ने कृष्णा पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मामले की जानकारी वन विभाग के कर्मियों को दी गई, पर बुधवार की सुबह सात बजे तक विभाग का न अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचा और न ही कर्मचारी। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा सिंह को कुचलने के बाद जंगली हाथी शव के नजदीक घंटो खड़ा रहा। इसके कारण रात में स्थानीय ग्रामीण शव को ला नहीं सके। घटना की सूचना रनिया थाना की पुलिस को दे दी गई है। कृष्णा सिंह शादीशुदा था। उसकी पत्नी के अलावा छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। वह गांव में रहकर खेती किसानी का कार्य करता था। बोंगतेल गांव में पिछले 15 दिनों से जंगली हाथी लोगों के घरों को निशाना बना रहे हैं। इस कारण गांव में दहशत का माहौल है। शाम होने के बाद लोगों ने घरों से निकलना छोड़ दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें