मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

लक्ष्मीकांत वाजपेयी बनाए गए झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी, दीपक प्रकाश और आशा लकड़ा को भी मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

27 जनवरी । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रभारियों

की सूची जारी कर दी है। झारखंड बीजेपी प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा

के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने चुनाव प्रभारियों की

सूची जारी कर दी है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी

बनाया गया है। झारखंड में किसी को भी सह प्रभारी की जिम्मेदारी नहीं दी गई

है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय

महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है। वर्तमान में लक्ष्मीकांत वाजपेयी

ही झारखंड भाजपा के प्रभारी हैं। एक तरह से उनको दोहरी जिम्मेदारी दी गई

है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के भाजपा नेता मंगल पांडे को

झारखंड लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था।

झारखंड से भाजपा के

राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बिहार लोकसभा चुनाव

का सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की

पूर्व मेयर आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया

गया है। वह पहले से पश्चिम बंगाल की प्रदेश भाजपा सह प्रभारी भी हैं।

जानकारी के मुताबिक छोटे प्रदेशों में सिर्फ प्रभारी बनाए गये हैं, लेकिन

बड़े प्रदेशों में प्रभारी के साथ सह प्रभारी भी मनोनीत किए गए हैं।

2019

के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सहयोगी आजसू के साथ मिलकर 14 में से 12

सीटों पर जीत दर्ज की थी। शेष दो सीटों में राजमहल सीट पर झामुमो के विजय

हांसदा और पश्चिमी सिंहभूम सीट पर कांग्रेस की गीता कोड़ा विजयी हुई थीं,

लेकिन उसी वर्ष रघुवर दास के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता

गंवा बैठे थे। इस बार भाजपा ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया

है। इसके लिए पार्टी तमाम समीकरण बिठाने में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक

स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 2019 की तरह क्या गिरिडीह सीट इस बार भी आजसू के

खाते में जाएगी या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें