मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। समान शिक्षा समान वेतनमान की मांग को लेकर राज्य के

विभिन्न हिस्सों से यहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे पारा

शिक्षकों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस

कार्रवाई में छह पारा शिक्षक घायल हो गए।

राज्य एकीकृत पारा

शिक्षक संघ के बैनर तले समान शिक्षा समान वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर

के पारा शिक्षक शनिवार को मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले। हजारों की संख्या

में पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान से निकलकर फुटबॉल स्टेडियम होते हुए

मुख्यमंत्री आवास की तरफ आगे बढ़ गए जबकि कुछ शिक्षकों को बैरिकेडिंग कर

मोरहाबादी मैदान के पास ही रोक दिया गया। इस दौरान कुछ पारा शिक्षक

मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गये, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और

आंसू गैस के गोले दागे। इस लाठीचार्ज में सिंटू सिंह सहित छह पारा शिक्षक

घायल हो गए।

इससे पहले कुछ पारा शिक्षक मोरहाबादी से निकलकर

ऑक्सीजन पार्क के पास बैेठे गये थे। सभी लगातार प्रशासन से आग्रह कर रहे थे

कि पीछे रह गये पारा शिक्षकों को आगे बढ़ने दें। मौके पर मौजूद पारा

शिक्षकों के नेता संजय दुबे ने कहा‌ कि यह अनिश्चितकालीन प्रदर्शन है।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि 20 सालों से ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ा

रहे हैं लेकिन पारा शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनायी जा रही है। सरकार से

कई बार वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग की गई लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को

अनसुना कर दिया।

पारा शिक्षकों के आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री

आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए अग्निशमन वाहन भी प्रदर्शनस्थल पर मौजूद

हैं। तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

पारा शिक्षकों की प्रमुख

मांगों में सहायक शिक्षकों को वेतनमान और इपीएफ देना, सेवा शर्त नियमावली

लागू होने के बाद जिन शिक्षकों का निधन हुआ है, उनके आश्रितों को नौकरी

देना, आकलन परीक्षा जल्द आयोजित करना, अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण

का मौके देना और शिक्षक नियुक्ति में सीटेट को भी मान्यता देना शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें