मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

खदान में बिना सुरक्षा काम कर रहे दो मजदूर छत से गिरे, गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला स्थित सेल की गुआ खदान केवल टाउनशिप स्थित न्यू कॉलोनी में गुरुवार को सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीत प्रधान (50) और आचाम सुरेन (40) नामक दोनों श्रमिक बंद मकान की जर्जर एस्बेस्टस छत पर तारफेल्टिंग का कार्य कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया था। कार्य के दौरान अचानक छत टूट गई और दोनों मजदूर नीचे गिर पड़े।घटना के समय मौके पर न ठेकेदार था और न ही खदान प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मकान का ताला तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ठेका कंपनी के प्रतिनिधि ने स्वीकार किया कि मजदूरों को सेफ्टी किट नहीं दी गई थी। मजदूर नेता रामा पांडेय ने इसे हादसा नहीं, बल्कि प्रबंधन और ठेकेदार की आपराधिक लापरवाही करार दिया। उन्होंने मांग की कि घायलों का इलाज और वेतन कंपनी वहन करे और खदान में सुरक्षा मानकों की सख्ती से निगरानी हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें