मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

हथियार के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हथियार के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार

लातेहार। लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल में छापेमारी कर पीएलएफआई संगठन के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने दो बंदूक और सात गोलियों सहित सामान बरामद की है।गिरफ्तार नक्सलियों में चंदवा निवासी संतोष उरांव, लोहरदगा कुडू निवासी बालक राम और बालूमाथ निवासी आशीष उरांव शामिल है।गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा गांव के निकट जंगल में कुछ नक्सली किसी हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए जमा हो रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई और नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस की टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी छानबीन करने के दौरान गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो देसी बंदूक और गोलियां सहित अन्य सामान बरामद हुए।डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों का मुख्य कार्य लोगों को धमकी देकर रंगदारी वसूलना ही था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ लातेहार जिले के अलावा आसपास के दूसरे जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं अपराधियों ने गत दिनों चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव में रंगदारी के लिए ईंट भट्ठा और क्रेसर के पास गोलीबारी की थी। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश भी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें