मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

लातेहार।जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास से पुलिस ने हथियार के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों में जगदीश सिंह ,बबलू सिंह, दीपक सिंह ,गणेश यादव, मनोज सिंह, अशोक लोहरा और रॉकी कुमार साव शामिल है ।सभी अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास कुछ अपराधी जमे हुए हैं। सूचना के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की गई। पुलिस ने इस दौरान सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गत 10 जनवरी को चंदवा थाना क्षेत्र के लतदाग गांव के पास सड़क निर्माण के साइडिंग पर इन्हीं अपराधियों के जरिये गोलीबारी की गई थी। सभी अपराधी राहुल सिंह गिरोह के लिए काम करते थे। इनका मुख्य धंधा लोगों में दहशत बनाकर रंगदारी वसूलने का था। एसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें