मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप, तीन हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ गैंगरेप, तीन हिरासत में

लातेहार। जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना घटी। घटना रविवार की बताई जाती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की बाजार आयी थी। इसी दौरान घर लौटने के क्रम में तीन लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को धमकी देकर वहां से भाग गए। घर पहुंचने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सोमवार को थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की।घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो घण्टे के अंदर घटना में शामिल सभी आरोपितों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित लड़के भी 18 वर्ष से कम उम्र के बताए जा रहे हैं। उनकी असली उम्र की छानबीन की जा रही है । डीएसपी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा बताए गए घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस के द्वारा पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें