मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

लातेहार। जिले के बारेसांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेसांड़ गांव निवासी विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की हत्याकांड का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने महिला के हत्यारे बारेसांड़ गांव निवासी लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लक्ष्मण यादव मृतक महिला का दूर का रिश्तेदार भी है।सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी गत 26 सितंबर की दोपहर से लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद 27 सितंबर को गांव के बगल में स्थित जंगल में महिला का शव बरामद हुआ था। मनोज यादव के आवेदन के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर पूरे मामले की अनुसंधान आरंभ कर दी थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले ,जिसके आधार पर लक्ष्मण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लक्ष्मण यादव ने अपने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपित ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को महिला जंगल में दातून तोड़ने गई थी इस दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। महिला ने जब घटना की जानकारी गांव वालों को देने की धमकी दी तो उसने कुल्हाड़ी से मारकर महिला की हत्या कर दी थी।डीएसपी ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें