लातेहार में पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
लातेहार,
6 फरवरी। जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत शिंजो गांव निवासी
शंभू प्रसाद ने सोमवार देर रात पत्नी कोमल देवी (35) की गला रेतकर हत्या कर
दी। इसके बाद वह लातेहार थाने पहुंचा। उसने पुलिस के समक्ष पत्नी की हत्या
करने की बात बतायी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस
संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि शंभू प्रसाद और उसकी
पत्नी कोमल देवी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। सोमवार की रात में भी
दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। नाराज शंभू प्रसाद ने तेज चाकू से पत्नी
का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात की होने के कारण आसपास के
लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी
पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव
को कब्जे में ले लिया। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।





