मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में महिला की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार में महिला की गोली मारकर हत्या

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव स्थित भगनटोला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (30) के रूप में हुई है। सुलेखा देवी सदर थाना क्षेत्र के गौरीखाड़ की रहने वाली थी। भगनटोला में उसका मायका था। महिला का पति सत्येंद्र उरांव नक्सली है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव वालों ने एक सुनसान खेत में महिला का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने उसकी पहचान करते हुए इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। महिला के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके आई थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की ओर से जानकारी मिली कि सुलेखा का शव खेत में पड़ा हुआ है। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है घटनास्थल पर एक चटाई और कुछ खाने पीने की वस्तुएं भी मिली है । परिजनों का कहना है कि महिला की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी ऐसे में उसकी हत्या किसने और क्यों कर दी यह समझ में नहीं आ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें