मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में जेजेएमपी के 10 लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार,

23 फरवरी । नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के

जोनल कमांडर मनोहर परहिया और एरिया कमांडर दीपक भुइयां ने शुक्रवार को

लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जोनल कमांडर मनोहर पर सरकार ने

10 लाख रुपये इनाम भी घोषित कर रखा था।

मनोहर लातेहार जिले के

छिपादोहर का रहने वाला है जबकि दीपक पलामू के पाकी का रहने वाला है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ के

डीआईजी पंकज कुमार, लातेहार एसपी अंजनी अंजन, सीआरपीएफ कमांडेंट वेद

प्रकाश त्रिपाठी, रवि शंकर मिश्रा समेत अधिकारियों ने सम्मानित किया।

इस

संबंध में आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति से

प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों से

संपर्क साधा था और आत्मसमर्पण नीति की जानकारी ली। सरकार की नई दिशा

कार्यक्रम के माध्यम से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली

सुविधा की जानकारी दोनों को दी गई। इसके बाद दोनों ने शुक्रवार को पुलिस

के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि

आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर मुख्य धारा में लौटने वाले नक्सलियों को पुलिस

हर संभव मदद करेगी। एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला मनोहर नक्सली

संगठन में जोनल कमांडर के रूप में कार्यरत था। इस पर जिले के विभिन्न थाना

क्षेत्र में 13 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि

इस पर सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। पुनर्वास नीति के

तहत सभी प्रकार की सुविधा आत्म समर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों को दी

जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें