मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) लातेहार में नक्सलियों ने कंप्रेशन मशीन फूंकी, मजदूरों को पीटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार,

26 दिसंबर जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटिया गांव

के पास निर्माणाधीन पुल के साइडिंग पर सोमवार की रात भाकपा माओवादी के

नक्सलियों ने हमला किया। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे

कंप्रेशन मशीन को जला दिया। वहीं कई मजदूरों के साथ मारपीट भी की गई। इधर

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर

मजदूरों से जानकारी ली। पुलिस के द्वारा इलाके में छापामारी अभियान भी तेज

कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार माओवादी कमांडर छोटू खरवार

के नेतृत्व में हथियारबंद नक्सली पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे।

माओवादियों ने सबसे पहले वहां उपस्थित मजदूरों को बंधक बनाया और उनके साथ

जमकर मारपीट की। उसके बाद निर्माण स्थल पर खड़े कंप्रेशन मशीन को जला दिया।

नक्सलियों ने कार्यस्थल पर उपस्थित मजदूरों को धमकी दिया कि काम बंद रखना

है। यदि फिर से काम चालू किया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

काफी देर तक नक्सली घटनास्थल पर जम रहे उसके बाद मजदूरों को धमकी देकर

जंगल की ओर चले गए।

बाद में मजदूरों ने इसकी सूचना संबंधित ठेकेदार

को दी। इसके बाद ठेकेदार के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व

में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।

लातेहार

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि नक्सली कमांडर छोटू खरवार के द्वारा

इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के

लिए इलाके को सील कर छापामारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें