मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

रंगदारी मांगने आए नक्सलियों की ग्रामीणों ने की पिटाई, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार।जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी रामपुर गांव में लेवी वसूलने आये नक्सलियों की ग्रामीण और मजदूरों ने जमकर धुनाई कर दी। इस घटना में एक नक्सली की मौत हो गई । मृत नक्सली की पहचान अभय उर्फ किशोर नायक के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग सात की संख्या में उग्रवादी हथियार के साथ ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने रामपुर गांव गए थे। यहां एक भट्ठा में रंगदारी को लेकर नक्सलियों ने संचालक और मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। इससे मजदूर आक्रोशित हो गए और नक्सलियों से भिड़ गए।मजदूरों के उग्र रूप को देखकर नक्सली फायरिंग कर भागने लगे। परंतु मजदूर और ग्रामीणों ने तीन नक्सलियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इधर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और नक्सलियों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल उग्रवादी अभय नायक को चंदवा अस्पताल में भर्ती कराया परंतु इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के संबंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि रंगदारी मांगने गए नक्सलियों के द्वारा मजदूर और भट्ठा संचालक के साथ मारपीट करने से मजदूर नाराज हो गए थे। एसपी ने कहा कि मृत नक्सली के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें