मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मारा गया कुख्यात माओवादी कमांडर छोटू खरवार, साथियों ने की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मारा गया कुख्यात माओवादी कमांडर छोटू खरवार, साथियों ने की हत्या

लातेहार। लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपांव जंगल के पास बीती रात आपसी झगड़े में माओवादी कमांडर छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को उसका शव बरामद हुआ है। पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में खरवार की हत्या हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार माओवादियों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इसका समझौता करने के लिए माओवादी मंगलवार की रात छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपाव नामक स्थान में जमे हुए थे। इसी बीच विवाद बढ़ गया और माओवादी आपस में उलझ गए। इसी झगड़े में माओवादी छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार को पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।उल्लेखनीय है कि कुख्यात इनामी छोटू खरवार माओवादी जोनल कमांडर था। उस पर सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम था। छोटू खरवार की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें