मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

लातेहार। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक लाख के इनामी माओवादी नक्सली गुलशन उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के हाटा गांव का रहने वाला है।डीएसपी भरत राम ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गुलशन उरांव मनिका थाना क्षेत्र के कुमण्डीह रेलवे स्टेशन के निकट लेवी वसूलने के लिए आया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सली के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।पुलिस जैसे ही वहां पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि गिरफ्तार किया गया नक्सली गुलशन उरांव है, जो मनिका थाना क्षेत्र के टाटा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का मुख्य काम संगठन के नाम पर धमकी देना और लेवी वसूलना था। इसकी गिरफ्तारी से माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है।छापेमारी दल में थाना प्रभारी शशि कुमार अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें