मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : चाऊमिन खाने से 35 बच्चे हुए बीमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड : चाऊमिन खाने से 35 बच्चे हुए बीमार

लातेहार। झारखंड के लातेहार प्रखंड के टेमकी गांव में चाऊमीन खाने से 30 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद बच्चे खतरे से बाहर हैं।मिली जानकारी के अनुसार टेमकी की गांव में जितिया पर्व के बाद बुधवार को जतरा मेला का आयोजन किया गया था । मेले में चाऊमीन खाने से देर शाम अचानक बच्चे उल्टी करने लगे थे । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव और पूर्व मुखिया राजेश उरांव को घटना की जानकारी दी । सूचना मिलने के बाद जनप्रतिनिधियों ने सदर अस्पताल से समन्वय स्थापित कर तत्काल एंबुलेंस मंगवाया और सभी बच्चों को रात में ही अस्पताल पहुंचा दिया। सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जय प्रकाश जायसवाल ने सभी का ईलाज किया। इलाज के बाद लगभग सभी बच्चे खतरे से बाहर हो गए हैं। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जयप्रकाश जयसवाल ने बताया कि कुछ बच्चे गंभीर स्थिति में थे बाकि अन्य बच्चे मामूली रूप से बीमार थे। वर्तमान में सभी बच्चे खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें