मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में अपराधियों ने रंगदारी के लिए किया फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार में अपराधियों ने रंगदारी के लिए किया फायरिंग

लातेहार। लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित अरुण ऑटोमोबाइल पेट्रोल पम्प में शुक्रवार की रात स्कूटी में आए अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी में सवार होकर तीन युवक आए थे, एक स्कूटी चला रहा था जबकि दो अपराधी सड़क पर उतरकर हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग की घटना जब तक लोग समझ पाते हैं ,तब तक तीनों अपराधी स्कूटी में सवार होकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी गयी।मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो सप्ताह से चंदवा के कई कारोबारी को एक अपराधी गिरोह के द्वारा लगातार फोन किया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालक को भी अपराधियों ने रंगदारी के लिए फोन किया था। इसी बीच शुक्रवार की रात अपराधियों ने पेट्रोल पंप के पास आकर चार फायरिंग भी किया। इधर इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधी को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही सभी अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें