मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में बदमाशों ने ईंट-भट्ठे पर की फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार,

20 फरवरी जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरू गांव में

स्थित एक ईंट-भट्ठे पर अपराधियों ने सोमवार की देर रात गोलीबारी की। साथ ही

भट्ठा संचालक अमित कुमार को व्हाट्सएप पर फोन कर रंगदारी मांगी। घटना के

बाद मजदूरों में भय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात

भट्ठा के साइड पर मजदूर सोए हुए थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधी वहां

पहुंचे और पांच राउंड फायरिंग की। अपराधियों ने कुछ मजदूरों के साथ मारपीट

भी की। इसके बाद घटनास्थल से ही अपराधियों ने भट्ठा के संचालक को व्हाट्सएप

पर फोन किया और रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

इसके बाद अपराधी वहां से चले गए। अपराधियों के जाने के बाद मजदूरों ने घटना

की जानकारी संचालक को दी।

बाद में मंगलवार को भट्ठा संचालक अमित

ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना

असर पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एसपी अंजनी अंजन के

निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की टीम छापेमारी आरंभ कर दी है। पुलिस

का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें