मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

लातेहार।जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलबसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास खड़ी हाइवा में अपराधियों ने आग लगा दी। इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी भी की और पर्चा फेक कर घटना की जिम्मेदारी भी ली है। घटना शनिवार की देर रात की है। घटना स्थल पर पर्चा राहुल दुबे के नाम पर छोड़ा गया है। पर्चा में कोयला के कारोबार से जुड़े लोगों को रंगदारी देने के लिए धमकी दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कुछ अपराधी रेलवे साइडिंग के पास पहुंचे और वहां पास में खड़े एक गाड़ी में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान फायरिंग भी की और पर्चा छोड़कर वहां से फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। परंतु तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए थे। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले में कोयला कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए अपराधियों की ओर से इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का प्रयास किया जाता है। संभावना जताई जा रही है कि रंगदारी के लिए ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की ओर से छोड़े गए पर्चा में भी साफ लिखा हुआ है कि बिना गैंग को मैनेज किया काम करने पर अंजाम बुरा होगा। इस पर्चा से स्पष्ट है कि घटना को अंजाम रंगदारी के लिए ही दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें