मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार से छह अपराधी गिरफ्तार, देसी बंदूक सहित अन्य आपत्तिजनक सामानबरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर बरवाडीह थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में विशाल कुमार वर्मा ,डब्लू कुमार सिंह ,शशिकांत कुमार और सत्य प्रकाश सिंह पलामू का निवासी है। जबकि बुद्धेश्वर उरांव और विष्णु उरांव गुमला के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने चार देसी बंदूक समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए।एसपी अंजनी अंजन ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी जंगल के पास कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ललित मीणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे ।परंतु पुलिस ने अपराधियों को चारों ओर से घर कर धर दबोचा। छानबीन के क्रम में अपराधियों के पास से चार देसी पिस्टल ,गोलियों समेत अन्य सामान बरामद हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा एक गिरोह बनाकर लातेहार के अलावे आसपास के जिलों में लूट की घटना को अंजाम दिया जाता था। इन्हीं अपराधियों के द्वारा कुछ दिन पूर्व लातेहार जिले में एक ट्रक के साथ लूटपाट की गई थी। एसपी ने बताया कि अपराधियों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लूटे गए ट्रक को भी बरामद कर लिया है।एसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ छापामारी दल में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ललित मीणा के अलावे मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमार, अनूप कुमार, अनुराग सत्येंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें