मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

लातेहार।जिले के मनिका थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चला कर पुलिस ने पिस्टल के साथ तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अपराधियों में पप्पू कुमार , अक्षय कुमार और प्रमोद यादव शामिल हैं। सभी मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।एसडीपीओ भरत राम ने गुरुवार को मनिका थाना परिसर में संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एनएचआई के ठेकेदारों से रंगदारी लेने और दहशत फैलाने की योजना बनाकर हथियार के साथ कुछ अपराधकर्मी मनिका की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरु की । इसी क्रम में एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां आते दिखे। पुलिस के जरिये जब उन्हें रुकने का प्रयास किया गया तो वह लोग भागने लगे । लेकिन पुलिस टीम ने तीनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की जब छानबीन की गई तो उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ । पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन लोगों के जरिये रंगदारी वसूली की योजना बनाई गई थी। छापामारी दल मे थाना प्रभारी शशि कुमार ,एसआई सत्येद्र कुमार ,मनोज कुमार,आरक्षी उदित कुमार ,भीम कच्छप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें