मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में यात्री बस से 15 लाख रुपये बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय में चुनाव को लेकर बनाए गए चेक पोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान के दौरान एक यात्री बस से 15 लाख रुपयी नकदी बरामद हुए। पैसे एक बैग में रखे हुए थे। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने पैसे को जब्त कर लिया है।इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को चंदवा प्रखंड मुख्यालय में बने चेक पोस्ट में जब गाड़ियों की जांच की जा रही थी तब एक यात्री बस जो रांची से चलकर गढ़वा की ओर जा रही थी, उसकी जांच की गई। बस की तलाशी के दौरान उसमें एक बैग बरामद हुआ, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये रखे हुए थे। चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों ने पैसे को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस यह छानबीन कर रही है कि आखिर पैसे कहां से आ रहे थे और इसका क्या उपयोग था। एसपी ने बताया कि आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें