मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में सैदुप जंगल से पांच किलो का केन बम बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदुप जंगल में छापामारी कर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के द्वारा लगाए गए पांच किलो के केन बम को बरामद किया। सुरक्षा बलों ने बम को जंगल में ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया।इस संबंध में मंगलवार को जानकारी देते हुए सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों के द्वारा सैदुप जंगल में बम लगाया गया है। सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की एक टीम गठित की गई और जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के क्रम में ही जंगल में लगाए गए लगभग पांच किलोग्राम का एक केन बम बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ते के द्वारा जंगल में ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें