मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों के भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सलियों के भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद

लातेहार।नक्सलियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए बिछाए गए जाल को पुलिस ने असफल कर दिया। पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र के टूटापानी जंगल में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान आठ आईईडी बम, दो बंदूक,269 जिंदा गोलियों सहित भारी मात्रा में नक्सलियों के अन्य सामान बरामद किए।इस संबंध में जानकारी देते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बुधवार काे बताया कि नीचे दौना गांव में दो दिन पूर्व नक्सली कमांडर मनीष यादव के मारे जाने और कुंदन खरवार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों के जरिये पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नेतरहाट थाना क्षेत्र के टूटापानी जंगल में नक्सलियों के जरिये छुपाए गए हथियार तथा अन्य सामान बरामद हुए।एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब पूरा इलाके की छानबीन की तो वहां नक्सलियों के जरिये लगाए गए आठ आईईडी बम भी बरामद हुए। एसपी ने कहा कि नक्सलियों ने उक्त बम को पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। लेकिन नक्सलियों के मंसूबे सफल नहीं हो पाए। बरामद सभी बम को जंगल में ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया।एसपी ने बताया कि पुलिस के जरिये नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी नक्सली मुख्य धारा से अभी भटके हुए हैं वह सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर आत्म समर्पण कर दें। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी प्रावधान के तहत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन जो लोग नक्सलवाद के राह पर चलेंगे, उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें