मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में रिश्वत लेते सदर अस्पताल का फार्मासिस्ट गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। लातेहार सदर अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट परमानंद कुमार को गुरुवार को पलामू निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया ।फार्मासिस्ट के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बदले पैसे की मांग की गई थी। लातेहार सदर प्रखंड का रहने वाला वादी पलामू निगरानी की टीम को आवेदन देकर यह आरोप लगाया था कि उसके परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए सदर अस्पताल में पैसे की मांग की जा रही है। उसने बताया कि फार्मासिस्ट के द्वारा कहा जा रहा है कि 10 हजार रुपए दिए जाने के बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र मिलेगा। वादी के द्वारा किए गए शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने पूरे मामले की छानबीन की तो पाया कि फार्मासिस्ट के द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। इसके बाद वादी को पैसे देकर फार्मासिस्ट के पास भेजा गया। गुरुवार को वादी ने फार्मासिस्ट को फोन किया तो उसे सदर अस्पताल में ही बुलाया। जैसे ही आरोपित ने रिश्वत के पैसे लिए, वैसे ही घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। उसके बाद आरोपित को अपने साथ पलामू ले गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें