मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए है परिवर्तन यात्रा : शिवराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लातेहार। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को झारखंड के लातेहार जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जिले के महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में आयोजित परिवर्तन यात्रा में संबोधित करते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार नो सिर्फ लूट मचाई है। यहां रोटी, बेटी और माटी के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी का परिवर्तन यात्रा रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के लिए ही है।शिवराज ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की सरकार वोट बैंक बढ़ाने के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। यहां के मंत्री विधायक के घर से नोटों के बंडल मिल रहे हैं। जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे भ्रष्ट और जन विरोधी सरकार को सत्ता से हटाकर झारखंड राज्य में बेहतर शासन व्यवस्था देने के लिए भाजपा संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में खनिज संपदा की भरमार है लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ अपना स्वार्थ साधने में लगी है। पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने यहां के किसानों के लिए जो योजनाएं बनाई थी, उन योजनाओं को भी वर्तमान सरकार ने बंद कर दी।शिवराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और यहां के किसानों को पूर्व की भांति प्रति एकड़ 5 हजार रुपये सहायता राशि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा सरकार बनते ही राज्य में खाली पड़े 2 लाख से अधिक सरकारी पदों को तत्काल भरा जाएगा। झारखंड की प्रत्येक महिला के खाते में सम्मानजनक राशि उपलब्ध कराई जाएगी।लातेहार जिले के गारू प्रखंड के कोटाम में विकास भारती संस्था के जनजाति किसान सम्मेलन में भी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आई है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों को उनके फसलों का उचित मूल्य भी मिल पाएगा। मौके पर उन्होंने किसानों को कई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें