मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार,। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेराल गांव के

पास सोमवार को अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार पर सवार

दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हजारीबाग बरकट्टा निवासी लवनाथ

सिंह (56) और चतरा निवासी रितिक कुमार( 22) के रूप में हुई है।

मिली

जानकारी के अनुसार लवनाथ सिंह मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोलियरी में

कार्यरत थे। रितिक कुमार के साथ वे सिंगरौली से कार से हजारीबाग आ रहे थे।

इसी बीच हेरहंज थाना क्षेत्र के मेराल गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर

एक पेड़ से जा टकराई। घटना के समय गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। दुर्घटना

में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तेज आवाज सुनकर स्थानीय

लोग वहां पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विक्रम कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर

पहुंचे और दोनों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों

को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों

को दी। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज

दिया गया। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह का पता नहीं चल सका है। फिलहाल

पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें