मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री कॉलेज के पास एनएच 39 पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कमल कुजूर( 30) के रूप में हुई है। कमल लातेहार जिले के बरवाडीह के रहने वाले थे। वह एक प्राइवेट स्कूल में पीटी टीचर के रूप में कार्यरत थे ,वहीं बरवाडीह में वह मुफ्त फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर का संचालन भी करते थे।बताया जाता है कि शुक्रवार को वह अपने मोटरसाइकिल से लातेहार की ओर आ रहे थे। इसी बीच डिग्री कॉलेज के निकट सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनके मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें मनिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इधर उनके निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। बरवाडीह के सामाजिक कार्यकर्ता शशि शेखर ने बताया कि कमल कुजूर एक बेहतरीन खिलाड़ी भी थे। वह हॉकी और फुटबॉल दोनों खेलते थे। वही सेना अथवा सुरक्षा बल में बहाली की तैयारी करने वाले युवक- युवतियों को वह पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण भी देते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें