मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल का प्रशासी पदाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूल का प्रशासी पदाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

लातेहार। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासी पदाधिकारी रौशन कुमार बक्सी को पलामू एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित के जरिये विद्यालय में दूध आपूर्ति करने वाले विक्रेता से बिल भुगतान के बदले रिश्वत ली जा रही थी। पलामू एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है।मिली जानकारी के अनुसार सूचक ने पलामू एसीबी की टीम को सूचना दिया था कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रशासी पदाधिकारी के जरिये दूध के पैसे भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जा रही है ।सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम ने एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर मामले की अपने स्तर से जांच पड़ताल की। जांच में जब यह स्पष्ट हो गया कि आरोपित के जरिये रिश्वत मांगी जा रही है तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई।गुरुवार को पुलिस ने सूचक को पैसे देकर प्रशासी पदाधिकारी के पास भेजा।आरोपित ने सूचक को अपने घर बुला लिया और उससे रिश्वत के पैसे लेने लगा। इसी दौरान एसीबी की टीम वहां पहुंची और रिश्वत लेते आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पलामू एसीबी एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि प्रशासी पदाधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी इस शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें