मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग में एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फायरिंग में एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, पुराने आपराधिक मामलों में आरोपित रहे रवि खेड़ा के घर पर दो अज्ञात युवक दरवाजा खटखटाकर घुसे और उस पर गोली चलाने की कोशिश की। इस दौरान रवि खेड़ा ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।फायरिंग में सतपाल सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले का मकसद क्या था, लेकिन पुलिस इसे आपसी रंजिश और पुराने विवाद से जोड़कर देख रही है।स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस गश्त कमजोर होने के कारण अपराधी बेखौफ हो गए हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, रवि खेड़ा का अतीत कई आपराधिक मामलों से जुड़ा रहा है और हाल के दिनों में उसका कुछ स्थानीय युवकों से विवाद चल रहा था।गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें