मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद के जोगता में भू-धंसान, आधा घर जमीन में समाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद के जोगता में भू-धंसान, आधा घर जमीन में समाया

धनबाद। धनबाद के जोगता 11 नंबर में मंगलवार सुबह एक बार फिर से भू-धसान हुआ है। इस धसान में एक व्यक्ति का आधा घर जमींदोज हो गया है। साथ ही भू-धसान स्थल से काफी मात्रा में जहरीले गैस का रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव की वजह से आस-पास के लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही है।बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ यहां जमीन धंस गई। इसमें ब्रह्मदेव सिंह चौहान के घर का आधा हिस्सा धरती में समा गया। ब्रह्मदेव परिवार के साथ कुछ दिनों से बिहार के गया स्थित पैतृक गांव में हैं। गनीमत रही कि उनका परिवार घर में नहीं था। लोगों ने कहा कि ब्रह्मदेव के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि इस भू-धंसान में कितने का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय कोलियरी प्रबंधक दे दी है लेकिन अभी तक मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है।उल्लेखनीय है कि यह इलाका आग से प्रभावित है। इसलिए यहां पर आए दिन भू-धंसान की घटना होती रहती है। कुछ दिन पूर्व भी इस जगह पर भू-धंसान की घटना हुई थी, जिसे बीसीसीएल प्रबंधन ने डोजरिंग करा दिया था। एक बार फिर से यहां हुए भू-धंसान ने लोगों में भय पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका अग्नि प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से यहां के लोग लंबे समय से विस्थापन की मांग कर रहे हैं लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन की उदासीनता के कारण स्थानीय लोगों का विस्थापन नहीं हो पा रहा है। इससे यहां के लोगों पर लगातार खतरा बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें