मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

सिजुआ में फिर हुआ भूधसान, मलबे में दबकर मासूम की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिजुआ में फिर हुआ भूधसान, मलबे में दबकर मासूम की मौत

धनबाद, । जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक हुए भीषण भूधसान से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भूधसान की चपेट में आने से कई घर जमींदोज हो गए, जबकि आसपास के इलाके में जमीन पर गहरी दरारें पड़ गईं। हादसे में दो बच्चों सहित आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक मासूम की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया। अचानक हुए भूधसान से लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आकर जमीन में समा गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग की। लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से कोयला खनन और भूमिगत गतिविधियों के कारण जमीन कमजोर हो चुकी है। इसके बावजूद खतरे वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। विधायक ने भूधसान की घटना के लिए राज्य सरकार और बीसीसीएल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह अचानक जमीन धंसने से कई घर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं। लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल से प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर बसाने तथा उचित मुआवजा देने की मांग की है।

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कतरास-सिजुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोग स्थायी पुनर्वास और सुरक्षा की मांग पर अड़े रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें