मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन विवाद से आहत युवक ने किया आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन विवाद से आहत युवक ने किया आत्महत्या

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही हैं।मृतक की पहचान अजीत कुमार सरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार, अजीत कुमार ने गुरुवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार के लोगों ने उन्हें कमरे में लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पत्नी नगीना देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अजीत कुमार ने अपनी जमीन का मुवायदा (समझौता) सुभाष गौतम के साथ किया था। बाद में जब अजीत ने मुवायदा वापस लेने की कोशिश की, तो सुभाष ने इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर वह लगातार मानसिक दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर अजीत ने यह कदम उठाया।सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।इस मामले में थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि, पत्नी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें