मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा में सैलून में घुसकर जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु गांव में स्थित एक

सैलून में सोमवार की सुबह बदमाशों ने जमीन कारोबारी नरेश साहू उर्फ शिबू

साहू (48) की गोली मारकर हत्या कर दी। नरेश साहू जिले के सोबरन टोली के

रहने वाले थे। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

बताया जाता

है कि घटना उस वक्त हुई, जब नरेश साहू सेरेंगहातु स्थित रामजतन साहू के

मकान में स्थित सैलून में सेविंग करा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग

दुकान में घुसे और नरेश के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के

बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सैलून में काफी लोग मौजूद थे,

लेकिन किसी ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की।

प्रत्यक्षदर्शियों

के अनुसार दो से तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर

फरार हो गए। नरेश साहू जमीन से जुड़ा काम करते थे। सीमेंट का भी उनका

कारोबार था।

एसपी हारिश बिन जमा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में

सैलून संचालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें