मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के मारासिली पहाड़ पर सर्पदंश से लाल गिरी बाबा की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। शहर के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत मारासिली पहाड़ पर

रहने वाले लाल गिरी बाबा की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह

की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

मिली

जानकारी के अनुसार पलामू जिले के रहने वाले लाल गिरी बाबा नामकुम स्थित

मारासिली पहाड़ी पर 15 वर्षों से अधिक समय से रहते थे। उनके प्रयास से

पहाड़ी पर शिव मंदिर और हनुमान मंदिर का भव्य निर्माण भी कराया जा रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आज सुबह सूचना मिली कि बाबा को किसी जहरीले कोबरा

ने काट लिया है। ग्रामीण पहाड़ की ओर भागे तो देखा कि बाबा खुद पहाड़ी से

नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उतरते समय वह बेहोश हो गए। उन्हें

काटने वाला कोबरा भी वहीं मौजूद था। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़कर कैद

कर लिया। बेहोशी की हालत में बाबा को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन

रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया

कि सांप के काटने से लाल गिरी बाबा की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के

लिए भेज दिया गया है। फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें