मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में पड़री थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर कार्यरत एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।थानाध्यक्ष पड़री ने बताया कि आज सुबह लगभग 9:40 बजे इलाके से गुजरने वाले रेल ट्रैक की डाउन लाइन पर निर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जारहा था। यहां पोल नंबर 718/8 के पास भरत रावत (40) निवासी ददरी, थाना बहरी, जिला सीधी (मध्य प्रदेश) अपनी पत्नी नीलू देवी के साथ ट्रैक किनारे कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रैक पर आई ट्रेन की चपेट में आकर भरत रावत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख पत्नी के हाेश उड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें