मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं से युवक- युवती का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कुएं से युवक- युवती का शव बरामद

पलामू | पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव के कच्चे कुएं से रविवार रात युवक- युवती का शव बरामद हुआ। प्रेम प्रसंग में हत्या कर दोनों के शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनोंशव की पहचान हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लिया। थाना लाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा दिया है।थाना प्रभारी आनंद राम ने सोमवार को घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में जांच की गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। जल्द स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।जानकारी के अनुसार टरिया गांव के कच्चे कुएं में स्थानीय लोगों ने युवक- युवती का शव देखा। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मुखिया दीपक पासवान सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और कुएं से शव निकाला। बाद में उनकी पहचान की गई। लड़की की पहचान टरिया गांव के उपेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री विभा कुमारी के रूप में हुई, जबकि युवक भंडरा के वीरेंद्र सिंह का पुत्र कारू कुमार मेहता बताया गया। जिस जगह से शवबरामद हुई वहां से लड़की का घर महज 200 फीट की दूरी पर है। लड़का एक दिन पहले से गायब था। सूचना मिलने पर लड़का का भाई और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। मिसिंग की जानकारी दी। युवक की आंख में चोट के निशान मिले है। जबकि पेट और पीठ का हिस्सा जला हुआ दिख रहा था। पेट के हिस्से में रॉड से गोदने के जख्म मिले हैं।इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द मामले का उदभेदन करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें