मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

कुंदरकी विधान सभा उपचुनाव : पुलिस द्वारा आईडी चेक करने का वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुंदरकी विधान सभा उपचुनाव : पुलिस द्वारा आईडी चेक करने का वीडियो वायरल

मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा उपनिर्वाचन में बुधवार को मतदान के बीच सुबह से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। उपचुनाव में मतदान के दौरान सपा उम्मीदवार ने एजेंट न बनने देने, एआईएमआईएम उम्मीदवार ने कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या की बात कहते हुए सत्ता पक्ष पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। वहीं आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चांद बाबू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुंदरकी विधानसभा के एक मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मियों पर आईडी चेक करने का आरोप लगाते हुए भिड़ते दिखाई दे रहे हैं।बुधवार दोपहर से मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी चांद बाबू पहुंचे हैं और गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी मतदाता की आईडी चेक नहीं करेगा। फिर भी आप लोग आईडी चेक करने के नाम पर मतदाताओं को डरा रहे हैं। उन्हें वोट डालने से रोक रहे। चांद बाबू पुलिस पर आईडी जांचने का आरोप लगा रहे हैं। इस वीडियो में हाजी चांद बाबू की कई बार पुलिस से हल्की फुल्की झड़पें भी हुईं। इधर, पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को बूथ संख्या काे लेकर दिक्कत हो रही तो वह उनकी आईडी जांच रहे थे। फिलहाल थोड़ी देर बहस के बाद पुलिस ने सभी को वोट डालने के लिए जाने दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें